October 31, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

कोरोना से लड़ने के लिए फेसबुक की ओर से जारी नया मैप, डेटा सेट

सैन फ्रांसिस्को, 8 जून | फेसबुक ने शोधकताओर्ं और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को कोविड -19 महामारी से निपटने में उनकी मदद करने के लिए एक नए सर्वेक्षण के साथ सार्वजनिक रूप से नए विजुअलाइजेशन और डेटा सेट जारी किए हैं। इनमें एक कोविड -19 मानचित्र और डैशबोर्ड शामिल हैं, जिसमें फेसबुक के लक्षण सर्वेक्षण के साथ-साथ इसके मूवमेंट रेंज डेटा सेट से अंतर्राष्ट्रीय परिणाम शामिल होंगे, जो दुनिया भर में कोविड -19 के प्रति पब्लिक सेक्टर की प्रतिक्रियाओं की सूचना देगी।

साल 2017 में कंपनी ने ‘डेटा फॉर गुड’ को लॉन्च किया था, जिसका मकसद प्रमुख सामाजिक मुद्दों पर प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए डेटा के साथ भागीदारों को सशक्त बनाना था।

पिछले कुछ महीनों में सार्वजनिक स्वास्थ्य शोधकताओर्ं ने फेसबुक द्वारा जारी डेटा सेट का उपयोग पूरे एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में कोविड -19 के बारे में लिए गए निर्णयों को सूचित करने के लिए किया है।

कंपनी ने कहा कि उसने सार्वजनिक रूप से उपलब्ध गतिशीलता डेटासेट भी बनाए हैं, जिनमें उन दरों को दिखाया गया है, जिन पर विभिन्न समुदाय अपनी गतिशीलता को कम कर रहे हैं या एक ही स्थान पर बने हुए हैं।

फेसबुक ने अपने एक बयान में कहा, “इसमें संयुक्त डेटा का उपयोग किया जाता है और हमने इन डेटासेट को बनाने और साझा करने में लोगों की गोपनीयता को सुनिश्चित करने के लिए प्राइवेसी फ्रेमवर्क को लागू किया है।”

नए नक्शे में देशों और राज्यों के बीच यात्रा पैटर्न का जिक्र होगा, जो शोधकताओर्ं और गैर सरकारी संगठनों को यह समझने में मदद देगा कि कोविड-19 का प्रभाव कितनी दूरी तय करने पर कितना होगा।

यह नया सर्वेक्षण कोविड-19 के बारे में लोगों की समझ, उनका रवैया, अपनाई गई आदतों के बारे में है, जिसे एमआईटी के इनिशियेटिव ऑन द डिजिटल ईकोनॉमी, जॉन हॉपकिन्स यूनीवर्सिटी और विश्व स्वास्थ्य संगठन की मदद से आयोजित किया गया है।

अन्य ख़बरें

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: रिटायरमेंट के बाद चाहिए प्रतिमाह 50,000 रुपये की इनकम? जानिए कितना करना होगा निवेश

Newsdesk

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

Leave a Comment