September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पाकिस्तान पुंछ नियंत्रण रेखा पर कर रहा तीव्र गोलाबारी

जम्मू,9 जून | जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले स्थित नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान ने मंगलवार को अकारण गोलीबारी कर मोर्टार दागे और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सेना ने इस बात की जानकारी दी।

कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “पाकिस्तान ने अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू करते हुए पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में आज सुबह (मंगलवार को) लगभग 6.30 बजे नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई कर रही है।”

पाकिस्तान को ओर से यह 12 घंटे से भी कम समय में दूसरा संघर्ष विराम उल्लंघन है। कल (सोमवार) शाम लगभग 7.45 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के खारी करमारा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के लिए मोर्टार के साथ गहन गोलाबारी की थी।

गौरतलब है कि अब दोनों ओर से मनकोट सेक्टर में गोलीबारी हो रही है। इस तरह से होती गोलीबारी के बीच स्थानीय लोग अपने घरों के अंदर भय से कैद रहने को मजबूर हैं। एलओसी के पार से दागे गए गोलों से अक्सर नागरिक हताहत होते हैं और उनके घरों और कृषि क्षेत्रों को नुकसान पहुंचता है।

अन्य ख़बरें

आपके कर्मों का फल आपको मिलेगा’, उद्धव ठाकरे की सफाई पर दिशा सालियान के पिता का पलटवार

Newsdesk

भारत दिखा सकता है कि एआई का इस्तेमाल सामाजिक और विकासात्मक लाभ के लिए किस प्रकार किया जा सकता है: बिल गेट्स

Newsdesk

ईपीएफओ की वेतन सीमा बढ़ने से देश के श्रमिकों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का व्यापक कवच: डॉ. मनसुख मांडविया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading