October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बंगाल में जनता भाजपा को सरकार बनाने का मौका दे, ‘सोनार बांग्ला’ बना देंगे : अमित शाह

Amit Shah. (File Photo)

नई दिल्ली, 9 जून | केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की जनता से आह्वान किया है कि एक बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने का मौका दें, पश्चिम बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ बना देंगे। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिये चुनावी कैंपेन की शुरुआत करते अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि बंगाल विकास के रास्ते पर काफी पीछे चला गया है। कानून व्यवस्था जर्जर हो गई है। सांसदों को रोका जा रहा है। विधायकों को बंधक बनाया जा रहा है। बम धमाके, नारकोटिक्स, भ्रष्टाचार और अपहरण का नंगा नाच हो रहा है। लिहाजा बंगाल को आगे लाने के लिए यहां सत्ता परिवर्तन करना बेहद जरूरी है। दिल्ली से पश्चिम बंगाल के लिए पहली वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुये शाह ने कहा, “भाजपा की सरकार ने बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे बीमारू राज्यों को विकास के रास्ते पर आगे लाकर कर दिखाया है । आपने तृणमूल कांग्रेस और वामपंथियों की सरकार देखी है, एक बार भाजपा को मौका दे।”

शाह ने कहा, “भाजपा की सरकार आते ही प्रदेश से से बेरोजगारी, भ्रष्टाचार ,आतंकवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति खत्म हो जाएगी। न कोई नारदा स्कैम होगा और न शारदा । घोटाला और भ्रष्टाचार से मुक्त बंगाल बनाया जाएगा।”

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर तृणमूल कांग्रेस के विरोध पर हमलावर होते हुए अमित शाह ने कहा, “जब नागरिकता संशोधन कानून देश भर में लागू किया गया था, तो ममता दीदी काफी गुस्से में थी। उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल किया था। संसद से लेकर सड़क तक उनकी पार्टी ने विरोध किया। बांग्लादेश से आये हिंदू शरणार्थियों ने आपका क्या बिगाड़ा था, जो उनको नागरिक बनाये जाने का विरोध कर रही हैं।”

शाह ने ममता सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति के चलते नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने का भी आरोप लगाया। साथ ही भविष्यवाणी की जब बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद मत की पेटियां खुलेगी तो आपकी पार्टी खुद शरणार्थी बन जाएगी।

अन्य ख़बरें

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Newsdesk

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से 10 हजार करोड़ के कारोबार पर खतरा: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल

Newsdesk

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से 10 हजार करोड़ के कारोबार पर खतरा: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल

Newsdesk

Leave a Comment