October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

ममता सरकार जनता को पिछले 10 साल के कामकाज का हिसाब दे : शाह

Union Home Minister Amit Shah

नई दिल्ली, 9 जून | पश्चिम बंगाल के लिए पहली वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ममता सरकार से जनता को पिछले 10 साल का हिसाब देने को कहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पिछले 6 साल के कामकाज का हिसाब दे रही है, लिहाजा ममता सरकार भी कामकाज का हिसाब दें। शाह ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार सिर्फ राजनीति करती है। 10 साल तक ममता सरकार सिर्फ शिकायत करती रही। केंद्र पर आरोप लगाती रही कि लेकिन केंद्र सरकार काम नही करने देती है।

पूरे देश में लागू आयुष्मान भारत योजना के बारे में जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा, “पूरे देश में 1 करोड़ लोग इसका फायदा उठा चुके हैं। लेकिन पश्चिम बंगाल में इसका फायदा नहीं हो रहा है। इस योजना से बंगाल की जनता को विमुख रखा गया है। पश्चिम बंगाल की सरकार गरीबों के अधिकार को रोक रही है। केंद्र सरकार द्वारा बार-बार सूची मांगे जाने पर भी गरीबों की सूची उपलब्ध नहीं करा रही है, जिससे इस योजना का सीधा लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा।”

अमित शाह ने यह भी याद दिलाया कि पश्चिम बंगाल में किसान सम्मान निधि लागू नहीं होने दिया गया। जिसकी वजह से किसानों के खाते में केंद्र सरकार पैसा नहीं भेज पाई। उन्होंने तृणमूल सरकार से अपील की है कि केंद्र को तुरंत सूची भेज दे ताकि केंद्र किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा पहुंचा सके।

कोरोना काल में श्रमिकों की घर वापसी का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा, “अब तक 43 सौ ट्रेनों के जरिए लगभग सवा करोड़ से ज्यादा लोगों को घर पहुंचाया जा चुका है। लेकिन इस मामले में भी पश्चिम बंगाल की सरकार ने कोताही बरती। सिर्फ 236 ट्रेनों के जरिये सिर्फ 3 लाख लोगों को घर वापसी की इजाजत दी। यहां तक कि हमने श्रमिकों के सम्मान में ट्रेनों का ‘श्रमिक स्पेशल’ रखा, लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार में इन ट्रेनों को कोरोना एक्सप्रेस कर दिया। यह बंगाल की जनता का अपमान है।”

शाह ने कहा कि जो बंगाल विकास के पथ पर अग्रसर हुआ करता था, जहां रविंद्र संगीत की गूंज सुनाई पड़ती थी, आज बम धमाकों और गोलियों की आवाज सुनाई पड़ती है। तुष्टीकरण की राजनीति हावी है, एक खास संप्रदाय को संरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 100 से ज्यादा भाजपा के कार्यकर्ताओं को मारा गया है। ऐसे में जितना हिंसा का कीचड़ ममता सरकार फैलाएगी, उतना ही कमल खिलेगा।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment