October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयशिक्षा

इंदौर में मुस्लिम छात्रों को बरामदे में बैठाकर ली गई परीक्षा

इंदौर/भोपाल, 11 जून | मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित एक शिक्षण संस्था में मुस्लिम छात्रों से विद्यालय से बाहर बैठकर परीक्षा दिलाए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। भोपाल मध्य क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मुख्यमंत्री चौहान को पत्र लिखकर कहा है कि इंदौर के नौलखा स्थित बंगाली स्कूल को 12वीं की परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षा केंद्र इस्लामिया करीमिया विद्यालय के छात्रों का भी है। नौ जून को आयोजित परीक्षा में इस्लामिया करीमिया विद्यालय के छात्रों को परीक्षा हॉल में नहीं घुसने दिया गया। इसका छात्रों ने विरोध, किया तब जाकर उन्हें बरामदे में बैठकर परीक्षा देने की अनुमति दी गई।

कांग्रेस विधायक मसूद द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि जहां सांप्रदायिक सौहार्द का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए, वहां नफ रत बांटी जा रही है। इस घटनाक्रम के लिए दोषी लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment