35.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली में कोविड-19 से भाजपा नेता का निधन

नई दिल्ली, 11 जून | दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के दिल्ली इकाई से जुड़े संजय शर्मा का कोविड-19 से निधन हो गया। वह राज्य में पार्टी की एक कमेटी के अध्यक्ष थे। लॉकडाउन लगने के बाद से वह दिल्ली में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे थे कि इस बीच वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई।

दिल्ली भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने संजय शर्मा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “कोरोना काल में सेवा करने वाले बीजेपी दिल्ली के समिति अध्यक्ष संजय शर्मा का कोरोना के कारण निधन हो गया है। प्रभु से प्रार्थना करता हूं दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।”

दिल्ली भाजपा नेता नीलकांत बख्शी ने भी संजय शर्मा के निधन पर दुख जताया।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस से स्थिति बिगड़ती जा रही है। अब तक 31 हजार से ज्यादा मामले आ चुके हैं, वहीं नौ सौ से ज्यादा मौतें भी हो चुकीं हैं। दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कई मरीजों के परिवार वाले अस्पतालों पर भर्ती न करने के भी आरोप लगा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

क्या है ‘हरामी नाला’? अमित शाह के दौरे से फिर चर्चा में आया संवेदनशील सीमा क्षेत्र

Newsdesk

बंगाल सरकार ने बाड़ लगाने के लिए 7 दिनों में बीएसएफ को 600 हेक्टेयर जमीन सौंपी: अमित शाह

Newsdesk

बकरीद पर सौहार्द की अपील, इमरान मसूद बोले- राहुल गांधी ही एनडीए को दे सकते हैं चुनौती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading