23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मोबाइल एक्सेसरीज के साथ मुफ्त में दिया जा रहा है नींबू और पेट्रोल

वाराणसी, 21 अप्रैल (आईएएनएस)| नींबू अब मोबाइल एक्सेसरीज के साथ फ्री में दिया जा रहा है।

वाराणसी में एक दुकानदार मोबाइल एक्सेसरीज की खरीदारी पर फ्री नींबू दे रहा है।

दुकानदार 10,000 रुपये की मोबाइल एक्सेसरीज खरीदने वाले उपभोक्ताओं को मुफ्त पेट्रोल देने का भी दावा कर रहा है।

हाल के हफ्तों में नींबू और पेट्रोल दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद से प्रोत्साहन की पेशकश की जा रही है।

दुकान से लगे एक पोस्टर में लिखा गया है कि खरीद की राशि की परवाह किए बिना मोबाइल एक्सेसरीज के साथ 2 से 4 नींबू दिए जाएंगे।

दुकानदार 10,000 रुपये से अधिक की खरीदारी पर एक लीटर पेट्रोल भी दे रहा है।

अन्य ख़बरें

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Newsdesk

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से 10 हजार करोड़ के कारोबार पर खतरा: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल

Newsdesk

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से 10 हजार करोड़ के कारोबार पर खतरा: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल

Newsdesk

Leave a Comment