November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राजस्थान ने इस साल 130 प्रतिशत मॉनसून पूर्व बारिश दर्ज की

जयपुर, 13 जून | मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान ने अबतक 130 प्रतिशत मॉनसून पूर्व बारिश दर्ज की है।

राज्य औसतन 21 मिलीमीटर मॉनसून पूर्व बारिश दर्ज करता है, लेकिन इस साल यह 48.2 मिलीमीटर तक पहुंच गया है।

मार्च में राज्य में 4.1 मिमी बारिश होती है। लेकिन इस साल 20.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य मॉनसून पूर्व बारिश का 394 प्रतिशत है।

अप्रैल में यहां 4.3 मिमी बारिश होती है। लेकिन इस साल पांच मिमी बारिश हुई, जो औसत मॉनसून पूर्व बारिश से 16 प्रतिशत अधिक है।

अप्रैल और मई में औसत से अधिक बारिश हुई, जिसके कारण तापमान सामान्य से कम रहा।

अधिकारियों ने कहा कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ बहुत कम अंतराल पर लगातार सक्रिय होता रहा, जिसके कारण राज्य में मॉनसून पूर्व बारिश की मात्रा अधिक रही है।

अन्य ख़बरें

वडोदरा के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में 1,200 व्यंजनों का अन्नकूट, 300 महिलाएं कर रहीं तैयारियां

Newsdesk

मोहब्बत की दुकान खोलने का लाइसेंस कब मिलेगा, रैली ने कांग्रेस के दावों की पोल खोल दी: संबित पात्रा

Newsdesk

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

Leave a Comment