July 28, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

फिल्मों के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने से उत्साहित हैं कृष्णा वर्मा

Actor Krishna Verma excited about the release of films on the OTT platform.

पटना/मुंबई, 13 जून| टीवी धारावाहिकों के सफ ल अभिनेता और सोनी टीवी के पॉपुलर शो ‘इतना ना करो मुझसे प्यार’ से दर्शकों में खास पहचान बनाने वाले कृष्णा वर्मा फि ल्मों के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने से उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि बेशक डिजिटल प्लेटफॉर्म ही आज की सच्चाई है और धीरे-धीरे उसे सबको कुबूल करना होगा। आईसीई बालाजी से एक्टिंग की बारीकियां सीखने वाले कृष्णा वर्मा ने कई टीवी धारावाहिकों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सोनी टीवी के पॉपुलर शो ‘इतना ना करो मुझसे प्यार’ में कृष्णा वर्मा ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

दूरदर्शन के शो ‘पलटन’ और ‘दिया और बाती’ में उनकी भूमिका को लेागों ने काफी सराहा।

‘मुंबई मेट्रो’ और ‘चेंज योर माइंड’ जैसी कई शॉर्ट फि ल्मों में कर चुके कृष्णा वर्मा मौजूदा दौर में सिंगल म्यूजिक वीडियो के बढ़ते चलन को देखते हुए जल्द ही जी म्यूजिक के एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई देने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि उनका फोकस अब बड़े पर्दे की ओर है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही देश से कोरोना जैसी महामारी और लॉकडाउन खत्म होगा और फि र से सिनेमाघरों में रौनक लौटेगी।

वर्मा आज के हालात में बड़ी फि ल्मों के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के चलन से भी उत्साहित हैं और इसे एक बड़ा बदलाव और एक नई लहर मानते हैं। उनका कहना है कि बेशक डिजिटल प्लेटफॉर्म ही आज की सच्चाई है और धीरे-धीरे उसे सबको कुबूल करना होगा।

उन्होंने कहा, “मैं हर तरह के किरदारों को निभाना चाहता हूं और कुछ अलग किस्म के रोल को मैं अपने लिए चैलेंज मानता हूं।”

अन्य ख़बरें

यादों में वसुंधरा ताई: छोटी उम्र की चाह… आगे चलकर बनीं हिंदुस्तानी संगीत की पहचान

Newsdesk

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नीतू कपूर ने दिखाई बहादुरी, दीपक दत्ता ने सुनाया साहस का किस्सा

Newsdesk

‘आदर्श कुटुंबम’ के स्वर्णा किरदार से मिला दर्शकों का परिचय, श्रीनिधि शेट्टी का दिखा नया अंदाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading