October 31, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजी

फेसबुक कर्मी ने जुकरबर्ग के खिलाफ किया ट्वीट, नौकरी गई

सैन फ्रांसिस्को, 13 जून | फेसबुक ने अपने कर्मचारी को नौकरी से इस लिए निकाला, क्योंकि उनके कर्मचारी ने ब्लैक लाइव्स मैटर विरोध के लिए अपने सहकर्मी के साथ सहयोग नहीं करने को लेकर ट्वीट किया। फेसबुक कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करने वाले ब्रैंडन डायल ने ट्वीट किया कि फेसबुक द्वारा विकसित एक ओपन सोर्स वेबसाइट पर ब्लैक लाइव्स मैटर के बैनर से सहकर्मी को जुड़ने के अपील के चलते उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया।

डायल ट्वीट में लिखा, “मैंने ट्विटर पर अपने साथियों को ब्लैक लाइव्स मैटर के सपोर्ट में खड़े होने के लिए कहा था। मैंने जो कहा है उसपर अब भी कायम हूं। उन्होंने मुझे सफाई देने का मौका भी नहीं दिया।”

फेसबुक ने ब्रैंडन डायल को नौकरी से निकाले जाने की पुष्टि की है। हालांकि, कंपनी ने इस संबंध में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।

अमेरिका में हुए दंगों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेसबुक पर एक विवादास्पद पोस्ट डाला था। इस पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने ट्रंप का बचाव करते हुए इस पोस्ट पर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया था। जुकरबर्ग के इस फैसले का उनके कई कर्मचारियों ने विरोध किया था।

अन्य ख़बरें

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

Leave a Comment