28.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पंजाब पुलिस के 17 जवान कोरोना पॉजिटिव

चंडीगढ़, 13 जून | पंजाब पुलिस ने 7,165 पुलिस कर्मियों के रैंडम सैंपलिंग करावाई, जिसमें कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 17 जवानों को पॉजिटिव पाया गया। इसकी जानकारी शनिवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने दी। गुप्ता ने कहा कि राज्य के दो प्रतिशत पॉजिटिव मामलों में से पुलिस बल के लिए कुल सैंपलों के लगभग 0.9 प्रतिशत पॉजिटिव मामले पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि संगरूर जिले में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मामले दर्ज हुए हैं।

गुप्ता ने कहा कि 12 जून तक एकत्र किए गए 7,165 सैंपलों में से 1,868 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 5,280 लोगों का रिपोर्ट आनी बाकी है।

एक जून से सैंपल लेना शुरू किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के पास जांच क्षमता के अनुसार अधिक जोखिम क्षेत्रों में तैनात पुलिस कर्मियों की अधिक संख्या में परीक्षण करने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि सभी 17 संक्रमित पुलिस को आईसोलेशन में रहने को कहा गया है। वे या तो सिविल अस्पतालों में या कोविड केयर सेंटर में रह सकते हैं।

अन्य ख़बरें

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शिप्रा के घाट हुए जगमग, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Newsdesk

स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading