37.9 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

यूपी में कोरोना के अब 13,118 मरीज, अब तक 385 मौतें

लखनऊ, 13 जून | उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ना जारी है। शनिवार को 503 नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 13,118 तक पहुंच गई। वायरस अब तक 385 लोगों की जान ले चुका है। वहीं, 7875 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ़ विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि आगरा में 1023, मेरठ में 614, गौतमबुद्धनगर में 913, लखनऊ में 567, कानपुर शहर में 686, कानपुर देहात में 43, गजियाबाद में 601, सहारनपुर में 283, फिरोजाबाद में 362, मुरादाबाद में 294, वाराणसी में 278, रामपुर में 256, जौनपुर में 404, बस्ती में 259, बाराबंकी में 214, अलीगढ़ में 255, हापुड़ में 229, बुलंदशहर में 318, सिद्धार्थ नगर में 171, अयोध्या में 162, गाजीपुर में 185, अमेठी में 216, आजमगढ़ में 167, बिजनौर में 200, प्रयागराज में 145, संभल में 177, बहराइच में 111, संत कबीर नगर में 158, प्रतापगढ़ में 94, मथुरा में 157, सुल्तानपुर में 114, गोरखपुर मे 153, मुजफ्फरनगर में 164, देवरिया में 142, रायबरेली में 107, लखीमपुर खीरी में 84, गोंडा में 110, अमरोहा में 78, अंबेडकर नगर 101 और बरेली में 117 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

इसी तरह इटावा में 119, हरदोई में 143, महराजगंज में 93, फतेहपुर में 96, कौशांबी में 53, कन्नौज में 144, पीलीभीत में 82, शामली में 56, बलिया में 63, जालौन में 98, सीतापुर में 46, बदायूं में 52, बलरामपुर में 51, भदोही में 84, झांसी में 75, चित्रकूट में 76, मैनपुरी में 122, मिर्जापुर में 41, फरु खाबाद में 63, उन्नाव में 81, बागपत में 141, औरैया में 55, श्रावस्ती मे 47, एटा में 61, बांदा में 33, हाथरस में 65, मऊ में 64, चंदौली में 45, शाहजहांपुर में 64, कासगंज में 31, कुशीनगर में 57, महोबा में 31, सोनभद्र में 30, हमीरपुर में 40 और सीमांत जिले ललितपुर में 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।

अन्य ख़बरें

खबर पांच

Newsdesk

बांके बिहारी मंदिर पैनल की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Newsdesk

राजस्थान: इस्लामपुर का नाम बदलने के विरोध में उतरे पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, कलेक्ट्रेट के बाहर बिगड़ी तबीयत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading