23.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

गुलाबो सिताबो’ में बिग बी की अदाकारी देख आहाना हुईं हैरान

Aahana Kumra in awe of how Big B reinvents himself.

मुंबई, 13 जून | फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आए हैं। अभिनेत्री आहाना कुमरा फिल्म में उनकी इस अदायगी को देखकर बिल्कुल हैरान रह गई हैं। फिल्म को देखने के बाद आहाना ट्वीट करती हैं, “सीनियर बच्चन सर आपने जिस तरह से हर बार खुद को एक नए सिरे से पेश किया है, उसे देखकर मैं हैरान हूं। लखनऊ से होने के नाते हैशटैगगुलाबोसिताबो से मेरी पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं! मिर्जा और बांके की मदद से मैंने फिर से अपने बचपन को जिया! आयुष्मान खुराना, शूजीत सरकार, रॉनीलाहिड़ी, जूही चतुर्वेदी, शील कुमार आप सभी को मेरा प्यार।”

फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में अमिताभ ने मिर्जा का किरदार निभाया है, जो कि फातिमा महल नामक एक पुरानी हवेली का मालिक है, जबकि आयुष्मान ने उनके किराएदार बांके के किरदार में नजर आए हैं।

फिल्म के निर्देशक शूजीत सरकार ने आहाना के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “बचपन की यादें बेशकीमती होती हैं..धन्यवाद।”

अन्य ख़बरें

सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं’, अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Newsdesk

छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया

Newsdesk

बादशाह से अलगाव के बाद ईशा रिखी ने चुना नया रास्ता,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading