38.1 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
खेलबॉलीवुडमनोरंजन

सुशांत ने मुझसे हेलीकॉप्टर शॉट के लिए मदद मांगी थी : धोनी के कोच

New Delhi: Indian cricketer MS Dhoni with actor Sushant Singh Rajput during promotion of “MS Dhoni : The Untold Story” – a biopic film in New Delhi on Sept 27, 2016. (Photo: (Amlan Paliwal)

कोलकाता, 14 जून | भारत को दो बार विश्व विजेता बनाने वाले क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म में धोनी का किरदार निभाकर सुशांत सिंह राजपूत ने सभी की तारीफें बटोरी थीं।

धोनी की फिल्म में धोनी जैसा बनने के लिए सुशांत ने काफी मेहनत की थी और इसके लिए वे धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी के पास भी गए थे ताकि भारतीय कप्तान के बहुचर्चित हेलीकॉप्टर शॉट को लगाना सीख सकें।

फिल्म में कई ऐसी चीजें थीं जो सुशांत ने धोनी की तरह ही की थीं और हेलीकॉप्टर शॉट उनमें से एक था। इस फिल्म में बनर्जी के रोल को अनुभवी अभिनेता राजेश शर्मा ने निभाया है।

बनर्जी ने आईएएनएस से कहा सुशांत काफी अच्छे इंसान थे और उन्होंने फिल्म के लिए हेलीकॉप्टर शॉट तथा धोनी के तौर तरीके सीखने के लिए उनसे संपर्क किया था।

बनर्जी ने कहा, “वह बहुच अच्छे इंसान थे। वह बहुत अच्छे से पेश आते थे। आज मैंने समाचार चैनल पर देखा, मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “मुझे याद है जब वह रांची में आए थे। हमने लंबी चर्चा की थी। मैं वहां था। माही के दोस्त वहां थे। वह हमेशा मुझसे कहते थे कि दादा, धोनी का हैलीकॉप्टर शॉट सिखा दो ना।”

उन्होंने कहा, “वह मुझसे पूछते थे कि माही कैसे खेलता है, उसके चेहरे के हावभाव क्या होते हैं। वह काफी फोकस थे। एक तरफा समर्पण। इसलिए चीजें इतने अच्छे से हुईं। आप नहीं कह सकते कि वो धोनी नहीं है। आज मेरे पास सिर्फ यादें हैं। मैं गहरे सदमे में हूं।”

सुशांत (34) ने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके घर में काम करने वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सुशांत के निधन पर खेल जगत ने भी शोक व्यक्त किया है। कप्तान विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री, अनिल कुंबले, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पुनिया ने सुशांत को श्रद्धंजलि दी है।

अन्य ख़बरें

कैटरीना कैफ फिल्मों में वापसी के लिए कस रहीं कमर, स्क्रिप्ट की तलाश में जुटीं

Newsdesk

महिला टी20 विश्व कप: इन कारणों की वजह से खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही भारतीय टीम

Newsdesk

इमिग्रेशन से जुड़ी अव्यवस्था को लेकर रुड गुलिट ने फीफा प्रेसिडेंट से इस्तीफा देने को कहा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading