28.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राजस्थान ने 6 राज्यों को कोरोना परीक्षण सुविधा देने की पेशकश की

जयपुर, 15 जून | आसपास के राज्यों में मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, राजस्थान ने अपने छह पड़ोसियों को कोविड-19 परीक्षण सुविधा की पेशकश की है। अशोक गहलोत ने रविवार रात घोषणा की कि यदि जरूरत हो तो इस मुश्किल समय में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और गुजरात हर रोज 5,000 परीक्षण राजस्थान में कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि जुलाई के अंत तक, राज्य के सभी जिला अस्पतालों में सिलेंडर के बजाय पाइपलाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। कोरोना संकट की समीक्षा के लिए रविवार को मुख्यमंत्री के निवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में, गहलोत ने कहा कि जब राज्य में शुरू में पहले कोविड-19 मामले की रिपोर्ट आई थी, तब हमारी परीक्षण क्षमता शून्य थी। अब यहां प्रतिदिन 15,000 परीक्षण किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे यहां रिकवरी की दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर रही है।

देश में रिकवरी और परीक्षण सुविधा के मामले में राजस्थान दूसरे स्थान पर है।

यहां रिकवरी की दर 75 प्रतिशत है। रविवार रात तक यहां कुल 5,98,920 परीक्षण किए जा चुके हैं। इसकी पुष्टि अतिरिक्त मुख्य स्वास्थ्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने की है।

अन्य ख़बरें

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शिप्रा के घाट हुए जगमग, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Newsdesk

स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading