22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कश्मीर में मध्यम तीव्रता के भूकंप का झटका

श्रीनगर, 16 जून | कश्मीर में मंगलवार को एक मध्यम तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। अधिकारियों के अनुसार अब तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

अधिकारियों ने कहा है कि मध्यम तीव्रता का अनुमानित भूकंप मंगलवार सुबह 7 बजे आया, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.8 मापी गई।

उन्होंने कहा, “भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान क्षेत्र में था और इसकी गहराई पृथ्वी की सतह के भीतर 100 किलोमीटर थी।”

अधिकारियों ने कहा, “किसी के भी हताहत होने या संपत्ति को नुकसान होने की कोई रिपोर्ट अब तक कहीं से नहीं मिली है।”

भूकंप की दृष्टि से कश्मीर ऐसे क्षेत्र में स्थित है जहां भूकंप आने की अत्यधिक आशंका रहती है।

पहले भी कश्मीर में भूकंप ने खासा कहर बरपाया है।

8 अक्टूबर, 2005 को रिक्टर पैमाने पर 7.6 तीव्रता के भूकंप से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के दोनों ओर 80,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

Newsdesk

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

Leave a Comment