20.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उमराह पर गए 4 हजार जायरीनों की वापसी का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया



वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल और अन्नू अनवर ने की मुलाकात, सुरक्षित वापसी के लिए मांगी मदद
जबलपुर। सऊदी अरब में उमराह करने गए देशभर के करीब 4 हजार जायरीनों की सकुशल वतन वापसी का मुद्दा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष उठाया गया। इनमें मध्यप्रदेश के लगभग 300 जायरीन भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और जायरीनों की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक सहयोग की मांग की।
डॉ. पटेल ने मुख्यमंत्री को जायरीनों की वापसी से जुड़ी परिस्थितियों से अवगत कराते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जायरीनों की सुरक्षित वापसी उनके परिजनों की चिंता से जुड़ा महत्वपूर्ण मानवीय विषय है। ऐसे में उन्हें शीघ्र भारत लाने के लिए जरूरी प्रयास किए जाने चाहिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुस्लिम समाज को आश्वस्त किया कि जायरीनों को आवश्यक मानवीय सहायता उपलब्ध कराने और उनकी सकुशल वापसी के लिए जरूरी इंतजामों में सहयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर जबलपुर अंजुमन वक्फ कमेटी के अध्यक्ष अन्नू अनवर, राशिद अंसारी, इस्तियाक अंसारी सहित अन्य प्रमुखजन उपस्थित रहे। सभी ने जायरीनों की जल्द और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक पहल पर जोर दिया।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment