27 C
Jabalpur
July 9, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के दौरे के लेकर तैयारियों का जायजा लिया

शिमला, 29 मई (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को 31 मई को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर संभव व्यवस्था की जाए। उन्होंने पुलिस को वाहनों के सुचारु संचालन, बसों और अन्य वाहनों की पार्किं ग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

जयराम ठाकुर ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि आम जनता को इस मेगा आयोजन के कारण किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन सचिव पवन राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रधान सचिव (सामान्य प्रशासन) भरत खेरा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी व राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।

अन्य ख़बरें

केतन अग्रवाल हत्याकांड : पिता की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आग्रह

Newsdesk

करूर दौरे पर सीएम विजय, भगदड़ पीड़ितों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

Newsdesk

सिंधु जल समझौते को लेकर जदयू नेता राजीव रंजन बोले- पाकिस्तान की थम रही हैं सांसें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading