35.4 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

इंदौर में घर के बाहर सो रही बच्ची को ले गया जानवर !

इंदौर, 9 जून (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में एक बड़ी दर्दनाक वारदात हुई है, यहां के सिमरोल थाना क्षेत्र में वन ग्राम में घर के बाहर सो रही छह साल की बच्ची की गर्दन दबा कर जानवर ले गया। बाद में बच्ची की मौत हो गई। सिमरोल थाने की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदिवासी के परिवार के सदस्य मेंडल गांव के वनग्राम में घर के बाहर सो रहे थे, इसी दौरान जंगली जानवर संभवत: तेंदुआ आया और छह साल की रवीना की गर्दन दबा कर ले जाने लगा, तभी पास में ही सो रही मां मंजू की नींद खुल गई। उसने बेटी का पैर पकड़ लिया। एक तरफ जहां बच्ची की गर्दन तेंदुए के जबड़े में थी, तो वही मां पैर पकड़े हुए थी। मंजू ने शोर मचाया तो जानवर घायल बच्ची को मौके पर छोड़कर भाग गया।

पुलिस के अनुसार बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, मगर उसकी मौत हो गई। यह घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात लगभग दो बजे की है।

अन्य ख़बरें

असम सरकार की बड़ी पहल, चाय बागान छात्रों के लिए मुफ्त परिवहन सेवा शुरू

Newsdesk

पीएम मोदी का 12 साल का कार्यकाल गरीब कल्याण और सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक: भाजपा नेता

Newsdesk

विक्रम भट्ट ने पीएम मोदी की नेतृत्व शैली को सराहा, बोले- देश में जगाया आत्मविश्वास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading