39.5 C
Jabalpur
May 13, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

कोविड-19 :अमेरिका में मौत का आंकड़ा 27,900 के पार

न्यूयॉर्क, 16 अप्रैल (आईएएनएस)| कोरोनावायरस संक्रमण के दुनिया में सबसे अधिक मामले अमेरिका के नौ राज्यों में देखने को मिले हैं। देश में महामारी के चलते मौत का आंकड़ा 27,900 के पार हो गया है। देश को आर्थिक नुकसान हुआ है, लेकिन सरकारी राहत चेक अमेरिकियों के बैंक खातों में पहुंचने लगे।

व्हाइट हाउस ने वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के प्रिडिक्टिव मॉडल का उपयोग किया है, जो ऐसा दर्शा रहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरस से पालने करने के बाद भी अगस्त 2020 तक 68 हजार से अधिक मौतें हो सकती हैं।

व्हाइट हाउस कोरोनावायरस की कोऑर्डिनेटर डॉक्टर देबोराह बीरक्स ने नवीनतम आंकड़ों को सामने रखते हुए कहा कि कैलिफोर्निया, वाशिंगटन और ओरेगन जैसे कुछ राज्यों में वास्तव में कभी समस्या गहराई ही नहीं।

उन्होंने इन क्षेत्रों में संक्रमण के घटने के मामले और जल्दी से उठाए कदमों को इसका श्रेय दिया।

इस बीच, कोरोनावायरस का केंद्र रहे न्यूयॉर्क में महामारी के चलते अस्पतालों और आईसीयू में आई कमी की दिक्कतें अब दूर हो रही हैं। हालांकि, यहां मंगलवार को कुल 752 मौतें दर्ज की गईं, जिसके बाद यह आंकड़ा 11 हजार से अधिक हो गया।

बिरक्स ने रोड आइलैंड और प्रोविडेंस को दो अविश्वसनीय हॉटस्पॉट करार दिया, इसके बीच के क्षेत्र नई चिंता का विषय बन रहे हैं। उन्होंने वायरस की अत्यधिक संक्रामक प्रकृति के बारे में अमेरिकी लोगों को एक बार फिर से चेताते हुए कहा कि वह सोशल गैदरिंग से दूर ही रहें।

उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा, “आप सभी जो बाहर जाना चाहते हैं और लोगों से मिलकर 20 व्यक्तियों सहित डिनर पार्टी करना चाहते हैं, कृपया अभी ऐसा न करें।”

गौरतलब है कि चीन में वर्ष 2019 में कोरोनावायरस महामारी की शुरुआत होने के बाद से अब तक यह पूरे विश्व में फैल चुका है, जिसके चलते अब तक कुल एक लाख 27 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल में सीमा बाड़ के आदेश पर बांग्लादेश बोला- हम कटीलें तारों से नहीं डरते

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियां सही ट्रैक पर हैं, यह बेहद सफल आयोजन होगा: मैटियस ग्राफस्ट्रॉम

Newsdesk

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने शी जिनपिंग की तारीफ की, बोले- अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी ताकत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading