July 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शहीद रामपाल व्यायामशाला में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प, युवाओं को स्वस्थ जीवन का दिया संदेश


सिवनी- मध्यप्रदेश शासन के ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ महाअभियान के तहत रविवार को भैरोगंज स्थित ऐतिहासिक शहीद रामपाल एवं श्री संकट मोचन महावीर व्यायामशाला में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए खेलों से जुड़कर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोतवाली थाना प्रभारी (टीआई) सतीश तिवारी, अध्यक्षता जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे ने की। वहीं, जिला कबड्डी संघ के संयोजक एवं व्यायामशाला के संस्थापक रघुराज सिंह ठाकुर तथा निकेश पद्माकर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में टीआई सतीश तिवारी ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। जिला खेल अधिकारी मनु धुर्वे ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी प्रदान करते हैं। व्यायामशाला अध्यक्ष जीवन सनोडिया ने नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान टीआई सतीश तिवारी ने उपस्थित युवाओं, मंदिर के सेवादारों एवं नागरिकों को जीवनभर नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी निरंजन मिश्रा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन रघुराज सिंह ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर व्यायामशाला के पदाधिकारी, स्वयंसेवक, मंदिर के सेवादार एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सिवनी के तत्वावधान में किया गया।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में देश में हो रहें सकारात्मक और सृजनात्मक कार्यों का किया उल्लेख

Newsdesk

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मध्य भारत एरिया मुख्यालय में हुआ सैन्य सम्मान समारोह

Newsdesk

आकाशीय बिजली का कहर: उरतान में एक साथ 10 से 12 मवेशियों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading