27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

तुर्की के वोल्कन बोजकिर चुने गए यूएनजीए के अध्यक्ष

संयुक्त राष्ट्र, 18 जून । तुर्की के कूटनीतिज्ञ वोल्कन बोजकिर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह चयन बुधवार को गुप्त मतदान के जरिए हुआ, जिसमें वहां उपस्थित सदस्यों ने निर्विरोध चल रहे बोजकिर को 178 मतों से जीत दिलाई।

वह सितंबर में वार्षिक सत्र के प्रारंभ होने के पश्चात महासभा के पदस्थ अध्यक्ष तिजानी मुहम्मद-बंदे की जगह लेंगे।

महासभा अध्यक्ष का कार्यकाल एक साल के लिए होता है।

बोजकिर (69) एक कैरियर कूटनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने तुर्की के यूरोपीय संघ (ईयू) मामलों के मंत्री के रूप में कार्य किया है और गुट में देश को पहुंचाने के लिए मुख्य वार्ताकार रहे हैं।

वह साल 1989 और 1992 के बीच न्यूयॉर्क में तुर्की के कौंसल-जनरल थे और 2005 से 2009 तक यूरोपीय संघ के स्थायी प्रतिनिधि थे।

अन्य ख़बरें

शी के साथ परमाणु मुद्दों पर बैठक ‘शायद सबसे महत्वपूर्ण’ होगी: ट्रंप

Newsdesk

चीन में पवन और सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 200 करोड़ किलोवाट हुई

Newsdesk

चीन की मांग, क्यूबा पर प्रतिबंध और दबाव तुरंत खत्म करे अमेरिका

Newsdesk

Leave a Comment