दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में जबरदस्त आग लग गई है. बताया जा रहा है कि आग तीसरी मंजिल पर आग लगी है. आग लगने के कारण अफरा-तफरी का माहौल है. कोर्ट रूम में लगी आग के बाद चारों तरफ जबरदस्त धुएं का गुबार देखा जा रहा है. आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया है


