November 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

14 जुलाई को गोवा जाएंगी द्रौपदी मुर्मू

पणजी, 8 जुलाई (आईएएनएस)| आगामी राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू 14 जुलाई को विधायकों का समर्थन लेने गोवा जाएंगी। कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गौड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मुर्मू 14 जुलाई को गोवा में विधायकों से मिलने पहुंचेंगे।

उन्होंने सभी विधायकों से मुर्मू के सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा, “यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम सभी विधायकों से उन्हें वोट देने की अपील करें। हम उनका समर्थन करने के लिए सभी विधायकों के संपर्क में रहेंगे।”

गोवा बीजेपी एसटी मोर्चा ने मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार के रूप में चुनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद दिया है।

अन्य ख़बरें

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समापन समारोह में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह

Newsdesk

देश के पहले परमवीर चक्र विजेता सोमनाथ शर्मा के बलिदान दिवस पर नेताओं ने उनको किया नमन

Newsdesk

सिख धर्म के सातवें गुरु हर राय के ज्योति ज्योत दिवस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी सहित कई नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment