September 18, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीहेल्थ एंड साइंस

स्ट्रॉ का उपयोग करने वाले हो जाएं सावधान! सेहत को होते हैं भयंकर नुकसान

क्या आप भी होटल एवं पार्टियों में स्ट्रॉ की सहायता से पानी एवं जूस का सेवन करना पसंद करते हैं। तो यह आदत आपकी जानलेवा हो सकती है। क्योंकि स्ट्रॉ की सहायता से सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करने से आपको सेहत से जुड़े कई नुकसान हो सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में स्ट्रॉ का उपयोग करने से होने वाले सेहत पर नुकसान के बारे में बताएंगे।मोटापा बढ़ाएं जब आप स्ट्रॉ की सहायता से जूस या कोल्डड्रिंक पीते हैं तो आप सामान्य से अधिक पी लेते हैं। वही हाई कैलोरी वाले सॉफ्ट ड्रिंक के छोटे घुंट पीने से आपका अधिक वजन बढ़ाने का मुख्य कारण बनते हैं। जिससे आपको भूख अधिक लगती है और आपके शरीर को नुकसान होता है। जिससे वजन बढ़ता है। हानिकारक केमिकल्स जाते हैं शरीर के अंदर प्लास्टिक के स्ट्रॉ से बने होते हैं। और जब आप इस स्ट्रॉ से ड्रिंक करते हैं तो यह आपकी बॉडी में सीधे जाकर आपके शरीर के हार्मोन के लेवल को प्रभावित करते हैं। साथ ही ये हानिकारक केमिकल्स बीमारियों को बढ़ावा देते हैं। दांतो को होता है नुकसान अधिकतर आपने सुना होगा कि जंक फूड खाने से दांतों में सडऩ, कैविटी एवं अन्य ओरल स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। लेकिन स्ट्रॉ की सहायता से भी दांतों में समस्याएं हो सकती हैं। स्ट्रॉ का उपयोग करके यदि आप कुछ पीते हैं तो यह सीधे आपके दांतों और इनेमल को छूते हैं। यह आपके दांतों को नुकसान पहुंचाता है। दिखने लगती है झुर्रियां जब आप स्ट्रॉ की सहायता से ड्रिंक को पीते हैं तो मुंह में चूसने के लिए अपने होठों से एक पाउट बनाते हैं। इस एक्टिविटी को दोहराने से आपके होठों के आसपास फाइन लाइंस और झुर्रियां हो सकती हैं। साथ ही आंखों के आसपास भी झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। यानी कम उम्र में ही आपके फेस पर झुर्रियां नजर आने लगेंगी।

अन्य ख़बरें

बांग्लादेश में डेंगू हुआ खतरनाक, 16 दिन में ली 74 की जान

Newsdesk

कल्याण कर्नाटक में एनीमिया के खिलाफ दो साल का अभियान चलाएगी सरकार, सीएम शिवकुमार ने कई बड़ी योजनाओं का किया ऐलान

Newsdesk

18 सितंबर का पंचांग: संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखें संतान सप्तमी का व्रत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading