May 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ी, ऑक्सीजन सपोर्ट पर

नई दिल्ली, 19 जून | कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने के दो दिन बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत शुक्रवार को काफी बिगड़ गई। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 55 वर्षीय जैन को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के एक अन्य कोविड-19 अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में भर्ती कराया गया था। उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

कोरोनोवायरस के लक्षण नजर आने के बाद इस सप्ताह जैन का दो बार टेस्ट किया गया। उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में कठिनाई की समस्या थी। बुधवार को कोरोना जांच में वह पॉजिटिव पाए गए थे।

वह रविवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली सरकार के बीच हुई एक बैठक में उपस्थित थे। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, उपराज्यपाल अनिल बैजल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन शामिल हुए थे।

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना भी कोरोना से संक्रमित हैं और फिलहाल घर पर क्वारंटीन में हैं।

अन्य ख़बरें

घुटनों में दर्द, अकड़न और कमजोरी को दूर करने में कारगर ‘नी मूवमेंट’, आयुष मंत्रालय ने बताए फायदे

Newsdesk

बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ ने भतीजी क्लेयर को उत्तराधिकारी नामित किया: रिपोर्ट

Newsdesk

देश की जनता सनातन, हिंदू और राष्ट्रवाद के खिलाफ कुछ भी सुनना नहीं चाहती : दिलीप जायसवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading