23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के जयकवाड़ी बांध का जलस्तर 72 प्रतिशत हुआ पार

औरंगाबाद ,18 जुलाई (आरएनएस)। महाराष्ट्र में औरंगाबाद जिला के पैठण में जयकवाड़ी बांध का जलस्तर सोमवार सुबह तक अपनी पूरी क्षमता का 72.61 प्रतिशत तक पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह 35.48 प्रतिशत तक ही भरा था।
इस साल बरसात शुरू होने से पहले बांध 32 फीसदी भर चुका था। कमांड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (सीएडीए) के अनुसार नासिक और अहमदनगर जिले में अपस्ट्रीम बांधों से प्रति सेकंड 45,892 क्यूसेस पानी छोड़े जाने के कारण बांध का स्तर 72 प्रतिशत भर गया है।
इस बीच, मराठवाड़ा के कुछ जिलों में दो दिन के ब्रेक के बाद रविवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में कोंकण और विदर्भ में अधिकांश स्थानों, मध्य-महाराष्ट्र में कई स्थानों और मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

अन्य ख़बरें

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

आंध्र प्रदेश : गणेश उत्सव पर डीजे वाहनों को राहत, मंत्री नारा लोकेश ने पुलिस को जब्ती न करने के दिए निर्देश

Newsdesk

यूजीसी-नेट जून 2026 की फाइनल आंसर-की जारी, एनटीए ने दी जानकारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading