November 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने मंजूर किया बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, मणिपुर के राज्यपाल को मिला एडिशनल चार्ज

नई दिल्ली ,18 जुलाई (आरएनएस)।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ का इस्तीफा रविवार को स्वीकार कर लिया। धनखड़ एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार चुने गए हैं। धनखड़ के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति ने मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को बंगाल के राज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार दिया। वह अगले राज्यपाल की नियुक्ति तक बंगाल का भी कार्यभार संभालेंगे।
रविवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया, राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में जगदीप धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनके इस्तीफे के बाद मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वह नियमित व्यवस्था होने तक मणिपुर के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के कार्यो का भी निर्वहन करेंगे।
धनखड़ उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद एनडीए उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में धनखड़ के नाम की घोषणा की।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें किसान पुत्र बताया है। उन्होंने यह भी कहा है कि धनखड़ ने खुद को जनता के राज्यपाल के रूप में स्थापित किया है। जेपी नड्डा ने धनखड़ की विनम्र पृष्ठभूमि और लोगों से जुडऩे की क्षमता के बारे में भी चर्चा की थी। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 6 अगस्त को होना है।

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत

Newsdesk

आंध्र प्रदेश सीआईडी ने 15 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले का किया खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर में संपन्न हुई आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक, होसबाले ने दिया शताब्दी वर्ष का लेखा-जोखा

Newsdesk

Leave a Comment