23.3 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति चुनाव के लिए पहली बार में वोट नहीं डाल पाए मुलायम और निसिथ, नए मतपत्र दिए गए

नई दिल्ली ,18 जुलाई (आरएनएस)।  राष्ट्रपति पद के लिए सोमवार को हो रहे चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव पहली बार में अपना वोट नहीं डाल पाए। जिसके बाद उन्हें नए मतपत्र दिए गए। मुलायम के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नीसिथ प्रामाणिक को भी नए मतपत्र दिए गए, क्योंकि वे भी पहली कोशिश में अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाए। सूत्रों ने बताया कि व्हीलचेयर पर संसद भवन पहुंचे 82 वर्षीय मुलायम यादव वोट डालने के दौरान लडख़ड़ा गए और उन्हें मतदान का एक और मौका दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रामाणिक पहली कोशिश में ठीक तरह से मतदान नहीं कर सके और उन्हें नियमों के तहत मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए दूसरा मौका दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी व्हीलचेयर पर थे और मतदान अधिकारियों ने वोट डालने में उनकी मदद की। गुजरात से कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य अमी याग्निक पार्टी की मतदान एजेंट हैं जबकि भाजपा ने वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत को यह जिम्मेदारी दी है।
भारत के 15वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदान हो रहा है जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है।

अन्य ख़बरें

भारत वित्त वर्ष 2027 में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगा: वित्त मंत्री सीतारमण

Newsdesk

मणिपुर में गिरफ्तार 7 उग्रवादियों में एक महिला भी शामिल, हथियार और नशीले पदार्थ जब्त

Newsdesk

नेपाल बाढ़ से 781 लोगों की मौत, 2,500 से ज्यादा लापता: आपदा प्राधिकरण प्रमुख

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading