24 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सदर बाजार में सीवर चेंबर के स्टील ढक्कन उखाड़कर ले जा रहा गिरोह

जबलपुर। कैंट थाना क्षेत्र के व्यस्ततम सदर बाजार में इन दिनों शातिर चोरों का गिरोह सक्रिय नजर आ रहा है। चोर कैंट बोर्ड द्वारा नालियों और सीवर चेंबरों पर लगाए गए कीमती स्टील के ढक्कनों को निशाना बनाकर उन्हें उखाड़कर ले जा रहे हैं। चोरों की इस करतूत से जहां कैंट बोर्ड को आर्थिक नुकसान हो रहा है, वहीं खुले पड़े सीवर चेंबर और नालियां राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं।
हाल ही में चेंबर का ढक्कन चोरी करने की वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग आटो रिक्शा से मौके पर पहुंचते हैं और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद मौका मिलते ही सीवर चेंबर का स्टील ढक्कन उखाड़कर आटो में रखते हैं और वहां से फरार हो जाते हैं।
कॉलोनियों के बाद अब बाजार को बनाया निशाना
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी चोरों द्वारा रहवासी कॉलोनियों में सीवर और नालियों के ढक्कन चोरी किए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब इस गिरोह ने सदर बाजार जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला गली नंबर-1, लाल स्कूल के पास सामने आया है, जहां सीवर चेंबर का ढक्कन चोरी कर लिया गया।
हादसों को न्योता, कैंट बोर्ड को नुकसान
चेंबर के ढक्कन चोरी होने से कैंट बोर्ड को आर्थिक नुकसान के साथ ही क्षेत्र में दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। खुले सीवर चेंबर और नालियां विशेषकर रात के समय वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। थोड़ी सी असावधानी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की मांग
चोरी की घटना का फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन और कैंट बोर्ड से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आटो रिक्शा और उसमें सवार संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही चोरी किए गए ढक्कनों की बरामदगी और खुले चेंबरों को तत्काल बंद कराने की मांग भी की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस गिरोह पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

अन्य ख़बरें

भेड़ाघाट में हैलीपैड के लिए प्रस्तावित भूमि से अवैध कब्जा हटाया

Newsdesk

घमापुर-आंबेडकर चौक फ्लाईओवर की उम्मीद जगी, हाईकोर्ट की निगरानी में तेज हुई प्रक्रिया

Newsdesk

गेट बंद होने के बाद घटा नर्मदा का जलस्तर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading