35.4 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

दिल्ली से पंजाब लाई जा रही थी लाखों की हैरोइन, दो विदेशी युवतियां काबू

खन्ना ,20 जुलाई (आरएनएस)।  खन्ना पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जब करीब 40 लाख रुपए की हैरोइन सहित दो विदेशी लड़कियों को काबू किया गया। पुलिस ने उक्त युवतियों से करीब 700 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पुलिस ने इन दोनों युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस सबंधी जानकारी देते डी.एस.पी खन्ना विलियम जेजी ने बताया कि थाना सिटी 2 की पुलिस पार्टी ने गुरू नानक कंडा जी.टी. रोड के सामने नाकाबन्दी की हुई थी। इस दौरान मंडी गोबिंदगढ़ की तरफ से एक व्हीकल से 2 विदेशी लड़कियां उतरीं। पुलिस ने इन दोनों लड़कियों को शक के आधार पर रोका और पूछताछ की। जब पुलिस ने इनके बैग की तलाशी ली तो इनके कब्जे से 700 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। अधिकारी ने बताया कि दोनों नाईजीरियन लड़कियां का रिकार्ड चैक किया जा रहा है। जांच दौरान पता चला है कि ये दोनों युवतियां दिल्ली से हैरोइन जालंधर सप्लाई करने जा रही थीं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इन दोनों युवितयों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि इनके नैटवर्किंग का पर्दाफाश हो सके।
00

अन्य ख़बरें

असम सरकार की बड़ी पहल, चाय बागान छात्रों के लिए मुफ्त परिवहन सेवा शुरू

Newsdesk

पीएम मोदी का 12 साल का कार्यकाल गरीब कल्याण और सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक: भाजपा नेता

Newsdesk

विक्रम भट्ट ने पीएम मोदी की नेतृत्व शैली को सराहा, बोले- देश में जगाया आत्मविश्वास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading