29.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

हरियाणा-झारखंड के बाद गुजरात में बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिसकर्मी को वाहन से कुचलकर मार डाला

नई दिल्ली ,20 जुलाई (आरएनएस)।  गुजरात के बोरसाड में एक पुलिस कांस्टेबल को ट्रक ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। पिछले 24 घंटे में इस तरह की यह तीसरी घटना है। इससे पहले हरियाणा के मेवात और झारखंड में दो पुलिस कर्मियों की वाहन से कुचलकर मौत हो चुकी है। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक की पहचान हो गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
ताजा घटनाक्रम के तहत बुधवार तड़के एक बजे गुजरात के बोरसाड में एक पुलिस कांस्टेबल किरण राज ने ट्रक को रुकने का इशारा किया था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी चालक ने ट्रक को रोकने के बजाय वाहन की रफ्तार तेज कर दी और इसकी चपेट में आने से सिपाही बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
डीएसपी अजीत आर ने बताया कि ट्रक राजस्थान लाइसेंस प्लेट का था। वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उधर, इलाज के दौरान किरण राज की मौत हो गई। ट्रक चालक की पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है तेलंगाना पुलिस : केटीआर

Newsdesk

सदर चौपाटी की पान दुकान से प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त, 5 नग बरामद; संचालक पर कार्रवाई

Newsdesk

राष्ट्रपति ली ने की तुर्कमेनिस्तान की सराहना, ईरान संकट के समय नागरिकों की सुरक्ष‍ित न‍िकासी के ल‍िए जताया आभार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading