25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर का ट्रेलर रिलीज

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर के ट्रेलर का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को रिलीज कर दिया। लाइगर में विजय देवरकोंडा एक पेशेवर एमएमए फाइटर के रूप में नजर आ रहे हैं। एक्शन से लेकर रोमांस, दमदार म्यूजिक और जबरदस्त डायलॉग आपका दिल छू लेंगी।ट्रेलर की अवधि 2 मिनट और 2 सेकेंड की है। ट्रेलर की शुरूआत रिंग में विजय देवरकोंडा की एंट्री से होती है। इस दौरान बैकग्राउंड में उनकी मां का रोल निभा रही राम्या कृष्णन बताती है कि उसने अपने बेटे का नाम लाइगर क्यों रखा है। वह क हती है, एक लायन और टाइगर की औलाद है ये। क्रॉसब्रीड है मेरा बेटा।फिल्म में विजय का लुक काफी शानदार है। परफेक्ट एब्स और लंबे बालों के साथ विजय काफी हैंडसम लग रहे हैं। फिल्म में एक्टर क्रॉसब्रीड के तौर पर काफी मशहूर है। वह एक फाइटर के रूप में दमदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे। फिल्म लाइगर 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। पुरी जगन्नाथ निर्देशित इस फिल्म में राम्या कृष्णन और अनन्या पांडे भी लीड रोल में नजर आएंगी।

अन्य ख़बरें

ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, भगवान शिव की पूजा-अर्चना

Newsdesk

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading