23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सोनिया-राहुल के इशारे पर मेरी बेटी का चरित्र हनन कर रहे हैं कांग्रेस नेता : स्मृति ईरानी

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आरएनएस) ।  गोवा में एक रेस्टोरेंट में शराब परोसने के कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश और गांधी परिवार पर निशाना साधा है। स्मृति ईरानी ने  कहा कि कांग्रेस के नेता, गांधी परिवार के इशारे पर मेरी बेटी का कैरेक्टर असेसिनेशन (चरित्र हनन) कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वो नहीं रुकने वालीं, वो कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कोर्ट जाएंगी। स्मृति ईरानी ने  कहा कि, ’18 वर्ष की मेरी बेटी जो राजनीति में नहीं है, कॉलेज की छात्रा है, कांग्रेस नेताओं ने उसकी छवि धूमिल करने की कोशिश की है। अब मैं कोर्ट जाऊंगी और एक-एक से हिसाब लूंगी।’ स्मृति ईरानी ने कहा कि पवन खेड़ा और जयराम रमेश ने मेरी बेटी का नाम लिया है। मेरा सवाल है कि आरटीआई के जवाब में मेरी बेटी का नाम कहां है। स्मृति ईरानी ने कहा कि यह सब गांधी परिवार के निर्देश पर हुआ है। उन्होंने कहा, ‘मैं 5,000 करोड़ रुपये की लूट के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर सवाल उठाती रहती हूं, इस कारण ये सब उन्हीं के निर्देशों पर हो रहा है।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा में राहुल गांधी की हार को नहीं पचा पा रही है। स्मृति ईरानी ने कहा कि ‘मैं चुनौती देती हूं- राहुल गांधी को अमेठी में फिर से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने भेजिए, बीजेपी कार्यकर्ता के नाते उन्हें फिर से धूल चटाने का वादा करती हूं।’स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ताओं को यह सोचना चाहिए उनकी राजमाता इटली में बार डांसर थी उसी तरह दूसरे के परिवार के बारे में ना सोचे। स्मृति ईरानी ने कहा कि मेरी बेटी पर जो आरोप लगाए गए हैं उसका जवाब मैं अब कोर्ट में दूंगी और इन दो बुजुर्ग अधेर नेताओं को इसका जवाब देना होगा।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading