22.3 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

संजय राउत ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा-शिवसेना को बर्बाद करना चाहती है दिल्ली

मुंबई ,23 जुलाई (आरएनएस)। महाराष्ट्र में शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ने 56 साल पहले हिंदुत्व को ध्यान में रखकर शिवसेना की स्थापना की थी। अब चुनाव आयोग इस पर सवाल उठा रहा है। यह महाराष्ट्र के लोगों के लिए बेहद शॉकिंग हैं। राउत की यह प्रतिक्रिया चुनाव आयोग के उस आदेश के बाद आई है, जिसमें उसने शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट से शिवसेना में नेताओं की मेजॉरिटी साबित करने संबंधी कागजात मांगे हैं।
संजय राउत ने कहा कि आज उद्धव ठाकरे ही शिवसेना के एकमात्र नेता हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली हमारी पार्टी को बर्बाद करना चाहती है। वहीं चुनाव आयोग ने चुनाव चिन्ह (रिजर्वेशन एंड एलॉटमेंट) आदेश 1968 के पैराग्राफ 15 के तहत दोनों पक्षों से कागजात मांगे हैं। इससे पूर्व शिंदे गुट ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिवसेना का चुनाव चिन्ह धनुष-बाण खुद को दिए जाने की मांग की थी। इसके पीछे उन्होंने लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा में मौजूद अपनी संख्या को आधार बनाया है।
गौरतलब है कि पिछले महीने शिवसेना के दो तिहाई विधायकों ने बगावत कर दी थी। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में यह विधायक गुवाहाटी चले गए थे। इसके बाद कुछ दिनों के नाटकीय घटनाक्रम के तहत शिंदे गुट ने उद्धव ठाकरे सरकार से समर्थन वापस ले लिया था और सरकार गिर गई थी। इसके बाद भाजपा के समर्थन से एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में सरकार बना ली थी। फिलहाल ठाकरे और शिंदे पक्ष में पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर टकराव जारी है।

अन्य ख़बरें

भारत वित्त वर्ष 2027 में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगा: वित्त मंत्री सीतारमण

Newsdesk

मणिपुर में गिरफ्तार 7 उग्रवादियों में एक महिला भी शामिल, हथियार और नशीले पदार्थ जब्त

Newsdesk

नेपाल बाढ़ से 781 लोगों की मौत, 2,500 से ज्यादा लापता: आपदा प्राधिकरण प्रमुख

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading