28.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

आज राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू, दी जाएगी 21 तोपों की सलामी

नई दिल्ली ,24 जुलाई (आरएनएस)। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार 25 जुलाई को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण करने के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को सुबह करीब सवा 10 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा। जहां सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एन.वी.रमण उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे।
समारोह से पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम.वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, सांसद और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे। संसद के केन्द्रीय कक्ष में समारोह के समापन पर राष्ट्रपति, ‘राष्ट्रपति भवनÓ के लिए रवाना होंगी, जहां उन्हें एक ‘इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा।
आपको बता दें कि 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनावों में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ जीतीं है। वे देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति है। मुर्मू ने निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वैध वोट प्राप्त किए और भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता है। वे देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी।

अन्य ख़बरें

धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

Newsdesk

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading