31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीहेल्थ एंड साइंस

एक्सरसाइज के बाद बॉडी में होता है दर्द, करें यह उपाय

अपनी फिटनेस और बॉडी को शेप (ड्ढशस्र4 ह्यद्धड्डश्चद्ग) में रखने के लिए लोग वर्कआउट करते हैं। लेकिन कई बार वर्कआउट (2शह्म्द्मशह्वह्ल) के बाद मांसपेशियों में होने वाले दर्द की वजह से लोग अपने फिटनेस गोल को बीच में ही अधूरा छोड़ देते हैं। वर्कआउट के बाद दर्द होना इस बात का संकेत है कि आपने मजबूती से मांसपेशियों को रिपेयर करने का काम किया है। कई बार यह दर्द लगातार वर्कआउट करने से दूर भी हो जाता है। आपका शरीर इतना स्मार्ट है कि यह खुद आपको बताएगा कि कब आपकी मांसपेशियों की रिपेयरिंग का काम खत्म हो गया है। लेकिन वर्कआउट के एक सप्ताह के बाद भी अगर आपकी मांसपेशियों में दर्द बना रहता है तो आप ये उपाय अपनाकर इस दर्द को कम कर सकते हैं।स्ट्रेचिंग- वर्कआउट के बाद मांसपेशियां रिकवरी मोड में रहती हैं। जिसकी वजह से उनमें कसाव आ जाता है और व्यक्ति को दर्द महसूस होने लगता है। इस दर्द से बचने के लिए स्ट्रेचिंग धीरे-धीरे करें। इससे मांसपेशियों में कसाव और दर्द दोनों कम होगा।हल्की मसाज- दर्द वाली मांसपेशियों में मसाज करने से कसाव कम होने के साथ रक्त संचार भी बढ़ता है। रक्त संचार अच्छा होने से मांसपेशियों की रिकवरी में तेजी आती है और इससे मांसपेशियों का दर्द जल्दी खत्म होता है।गुनगुने पानी से नहाना- गुनगुने पानी से नहाने से मांसपेशियां ढीली पड़ती हैं और रक्त संचार में तेजी आती है। बेहतर रक्त संचार का मतलब है दर्द भरी मांसपेशियों में अधिक ऑक्सीजन और रक्त का पहुंचना। इससे दर्द से जल्दी राहत मिलती है।गरम या ठंडा इलाज- मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के लिए 15 मिनट उस विशेष स्थान पर बर्फ का पैक लगाएं, जहां दर्द हो रहा है। इसके बाद उसी स्थान पर 15 मिनट के लिए गरम पैक लगाएं। ऐसा कई बार दोहराएं। गर्म के बाद ठंडे से रक्त संचार में तेजी आती है और मांसपेशियां जल्दी ही खुद को मजबूत बनाने के साथ-साथ रिपेयर भी करती हैं। दर्द से बचने के लिए ध्यान रखें ये बातें* वर्कआउट के दौरान दर्द न हो, इसके लिए अपने शरीर की क्षमता और स्टैमिना की जांच करें कि हम कैसे खुद को एक्सरसाइज के लिए कैसे तैयार कर सकते हैं। वर्कआउट ऐसे करें कि आपको खुशी का अहसास हो।* दूसरा, वर्कआउट करते समय अपने पहनावे पर विशेष ध्यान दें। अच्छे जूते पहनकर ही वॉक करें। * ध्यान रखें कि आपके जूते में पैडिंग अच्छी हो ताकि घुटने और टखने सुरक्षित रह सकें।कपड़े भी हल्के और ढीले पहनें।* तीसरा, एरोबिक डांस करती हैं तो नी पैड जरूर पहनें।* चौथा, अगर आपकी मांसपेशियों में पहले से किसी तरह का दर्द है तो वर्कआउट शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अन्य ख़बरें

28 अक्टूबर का पंचांग: सुबह 11:14 से दोपहर 12:41 बजे तक रहेगा अमृतकाल, तुला राशि में रहेंगे सूर्य देव

Newsdesk

करवा चौथ का निर्जला व्रत किसे नहीं रखना चाहिए? कहीं आप भी तो इस लिस्ट में नहीं शामिल

Newsdesk

हवा में मौजूद पीएम 2.5 कणों से कैसे बचें? सही मास्क की पहचान और बच्चों के लिए मास्क खरीदने से पहले जान लें ये बातें

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading