22.3 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

हरिद्वार में वाहनों में लगी आग, 15 बाइक जलकर हुई खाक

हरिद्वार ,25 जुलाई (आरएनएस)। हरिद्वार में चंडी घाट चौक के पास स्थित पार्किंग में बीती देर रात एक बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपनी चपेट में कई वाहनों को ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि काफी दूर से इसे साफ देखा जा सकता था। मौके पर पहुंची दमकल की गाडिय़ों ने जब तक आग को बुझाया तब तक करीब 15 वाहन जल चुके थे।
कोतवाली हरिद्वार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब तीन बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि चंडी घाट चौक के पास स्थित पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों में आग लग गई है। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने आसपास खड़े कई दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक पार्किंग कर्मी कुछ समझ पाते तब तक काफी देर हो चुकी थी।
सड़कों पर जाम होने के कारण दमकल की गाड़ी भी काफी देर में मौके पर पहुंच पाई। इस कारण 15 दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अन्य ख़बरें

भारत वित्त वर्ष 2027 में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगा: वित्त मंत्री सीतारमण

Newsdesk

मणिपुर में गिरफ्तार 7 उग्रवादियों में एक महिला भी शामिल, हथियार और नशीले पदार्थ जब्त

Newsdesk

नेपाल बाढ़ से 781 लोगों की मौत, 2,500 से ज्यादा लापता: आपदा प्राधिकरण प्रमुख

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading