22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पुणे में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट घायल

मुंबई,25 जुलाई (आरएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे जिले में सोमवार को एक सीट वाला छोटा प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार महिला पायलट घायल हो गईं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा पूर्वान्ह करीब साढ़े 11 बजे इंदापुर तहसील के कदबनवाड़ी में हुआ। एक निजी विमानन स्कूल के इस विमान ने पुणे के बारामती हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। अधिकारी ने बताया कि पायलट भावना राठौड़ को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि विमान क्षतिग्रस्त हो गया है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

Newsdesk

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

Leave a Comment