23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

गुजरात में जहरीली शराब पीने से अब तक 28 लोगों की मौत, 30 लड़ रहे जिंदगी की जंग

अहमदाबाद, 26 जुलाई (आरएनएस)। गुजरात में बोटाद जिले के रोजिद गांव में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में शराबबंदी होने के बावजूद इस त्रासदी में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं दूसरी ओर भूपेन्द्र पटेल सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। सोमवार को सीएम पटेल ने एक हाई लेवल मीटिंग की और अफसरों को आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
गुजरात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार रात बताया कि कुछ मरीजों की हालत गंभीर है। मामले में पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) और अहमदाबाद अपराध शाखा भी जांच में शामिल हो गयी हैं।
पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अभी 30 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है, ज्यादातर लोग भावनगर में सर तख्तसिंहजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनमें से कुछ की हालत नाजुक है। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

अन्य ख़बरें

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

आंध्र प्रदेश : गणेश उत्सव पर डीजे वाहनों को राहत, मंत्री नारा लोकेश ने पुलिस को जब्ती न करने के दिए निर्देश

Newsdesk

यूजीसी-नेट जून 2026 की फाइनल आंसर-की जारी, एनटीए ने दी जानकारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading