23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

सोने-चांदी के रेट में बदलाव, जीएसटी और ज्वैलर का मुनाफा जोड़कर इस भाव पर मिल रहा गोल्ड

नई दिल्ली ,27 जुलाई ।  सर्राफा बाजारों में आज भी सोने-चांदी में गिरावट का सिलसिला थम गया है। सोना-चांदी की चमक पहले से थोड़ी बढ़ गई है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के  मुताबिक सर्राफा बाजारों में  24 कैरेट शुद्ध सोना मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले आज यानी बुधवार को महज 20 रुपये महंगा होकर 50780 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चांदी 256 रुपये चढ़कर 54106 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली।
अब  शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से  56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से अब  5474 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 21597 रुपये सस्ती है।
24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लें तो इसका रेट 52303 रुपये हो जा रहा है, वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा जोडऩे के बाद सोने का भाव 57533 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। त्रस्ञ्ज जोडऩे के बाद चांदी की कीमत 56043 रुपये प्रति किलो हो गई है।  इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 61647 रुपये में देगा।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading