23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

संसद में तीखी नोंकझोंक, सोनिया गांधी स्मृति ईरानी को बोलीं-डोंट टाक टू मी

नई दिल्ली ,28 जुलाई (आरएनएस)। संसद के मानसून सत्र के दौरान हंगामे का दौर जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी के बाद संसद में भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टकराव हुआ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जहां सोनिया गांधी से माफी की मांग की तो वहीं कांग्रेस सांसद भी जमकर हंगामा करने लगे।
विवाद के दौरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि सोनिया गांधी ने स्मृति ईरानी को डोंट टाक टू मी तक कह दिया। संसद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच नोकझोंक हो गई। सांसद रमा देवी ने जब अधीर रंजन के बयान के बारे में बात करने पहुंची तो सोनिया ने कहा- अधीर रंजन ने माफी मांग ली है। उन्होंने सवाल किया- इस मामले में मेरा नाम क्यों लिया गया? इस पर वहां मौजूद स्मृति ईरानी ने कहा- मैडम में आपकी मदद कर सकती हूं, तो सोनिया ने पलट कर कहा- डोंट टॉक टू मी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाया कि सोनिया ने भाजपा की महिला सांसदों को धमकाया है।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading