November 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कार और लॉरी में जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के 6 सदस्यों की दर्दनाक मौत

यादगीर 05 Aug. (Rns): कर्नाटक के यादगीर जिले में एक कार और लॉरी की टक्कर में एक बच्चे समेत एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। हादसा गुरुवार देर रात गुरमीतकल कस्बे के पास हुआ।

मृतकों की पहचान मोहम्मद मजर हुसैन (79), नूरजहाँ बेगम (70), मोहम्मद वाजिद हुसैन (39), हीना बेगम (30), इमरान (22) और उमेजा (छह महीने) के रूप में हुई है। कार का चालक मोहम्मद फाजिल हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, परिवार रायचूर जिले के लिंगसुगुर कस्बे के पास हट्टी गांव का था। वे तेलंगाना में कोडंगल के पास एक दरगाह गए थे। हादसा उस वक्त हुआ जब परिजन घर लौट रहे थे।

अन्य ख़बरें

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित

Newsdesk

यूजीसी के जातिगत भेदभाव विरोधी नियमों की होगी दोबारा समीक्षा, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा

Newsdesk

उत्तर प्रदेश: हाथरस में मकान के अंदर लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपति की मौत

Newsdesk

Leave a Comment