35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी ने तोड़ा बैरिकेड, वैन तक टांगकर लेकर गए पुलिसकर्मी

नई दिल्ली ,05 अगस्त (आरएनएस)।  कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ आज संसद भवन से राष्ट्रपति भवन के लिए मार्च निकाला, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पार्टी मुख्यालय से बाहर आ गईं। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे, लेकिन वह उसे फांदकर आगे बढ़ गईं। इस दौरान भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे।
प्रियंका गांधी सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने प्रियंका को एआईसीसी मुख्यालय के बाहर से ही हिरासत में लिया।
राहुल गांधी भी पुलिस हिरासत में
प्रियंका गांधी के भाई और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी हिरासत में लिया गया है। राहुल गांधी की अगुवाई में ही कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन से राष्ट्रपति भवन के लिए मार्च निकाला। हालांकि पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और हिरासत में ले लिया। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने की योजना थी। पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता इसी के लिए कांग्रेस मुख्यालय में जमा हुए थे।
सोनिया गांधी भी प्रदर्शन में हुईं शामिल
संसद भवन से पार्टी सांसदों का मार्च शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इसमें थोड़ी देर के लिए शामिल हुईं। हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। राहुल ने ट्वीट किया, इस तानाशाह सरकार को डर लग रहा है। भारत के हालत से, कमरतोड़ महंगाई और ऐतिहासिक बेरोजगारी से, अपनी नीतियों से लाई बर्बादी से। जो सच्चाई से डरता है, वो ही आवाज उठाने वालों को धमकाता है!
पुलिस ने कांग्रेस को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी
दिल्ली पुलिस ने नयी दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने पर नई दिल्ली की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने कहा, हमने उनको हिरासत में लिया है क्योंकि यहां धारा 144 लागू है और धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। हमने उनको सूचित भी किया था लेकिन वे नहीं माने इसलिए हमने उनको हिरासत में लिया है।

अन्य ख़बरें

भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने जारी किया 10 साल का रोडमैप

Newsdesk

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

Newsdesk

राहुल गांधी ने सीबीएसई के ओएसएम के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading