19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

कार्तिक-कियारा की फिल्म सत्यप्रेम की कथा का फर्स्ट लुक मोशन फोटो रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म सत्यप्रेम की कथाÓ का फर्स्ट लुक मोशन फोटो रिलीज हो गया है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म सत्यनारायण की कथाÓ का टाइटल चेंज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी कार्तिक ने कियारा के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर फिल्म से फर्स्ट लुक मोशन फोटो शेयर कर दी है। कार्तिक ने बताया है कि फिल्म का टाइटल सत्यनारायण की कथाÓ से बदलकर सत्यप्रेम की कथाÓ कर दिया गया है।कार्तिक आर्यन ने सत्यप्रेम की कथाÓ से कियारा के साथ का फर्स्ट लुक मोशन फोटो शेयर कर लिखा, हैप्पी बर्थडे कथा। तुम्हारा सत्यप्रेम। फोटो में कार्तिक ग्रे टी-शर्ट के साथ ब्लैक जैकेट और कियारा व्हाइट टॉप पहने नजर आ रही हैं। फोटो के साथ बैकग्राउंड में फिल्म का एक रोमांटिक म्यूजिक भी बज रहा है। समीर विध्वंस ने सत्यप्रेम की कथाÓ का निर्देशन किया है। फिल्म साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading