पटना ,07 अगस्त (आरएनएस)। राजद नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकालते हुए बोले महंगाई, बेरोजग़ारी, भ्रष्टाचार से पूरा देश परेशान है। जिस प्रकार से इन लोगों ने संवैधानिक संस्थाओं को खिलौना बना रखा है, इससे सभी परेशान हैं। तमाम ऐसे मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच आए हैं। लोगों का समर्थन देख सकते हैं ।


