24.9 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

तमिलनाडु : भवानीसागर जलाशय से छोड़ा गया पानी, हाई अलर्ट पर कई जिले

चेन्नई ,07 अगस्त (आरएनएस)। तमिलनाडु में भवानीसागर जलाशय से 1.89 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद डेल्टा जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भवानीसागर जलाशय से छोड़े गए 1.89 लाख क्यूसेक पानी में से 59,661 क्यूसेक कावेरी नदी में और 1.29 लाख क्यूसेक कोलिडम नदी में छोड़ा गया।
तिरुचि, तंजावुर और करूर हाई अलर्ट पर हैं। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों को इन नदियों में जल स्तर के बढऩे की संभावना के चलते चेतावनी जारी की है।
भवानीसागर जलाशय अपने अधिकतम 105 फीट के मुकाबले 102 फीट तक पहुंच गया। जल संसाधन विभाग ने शनिवार को भवानी नदी में 25,863 क्यूसेक पानी छोड़ा।
तिरुचि के जिला कलेक्टर एम. प्रदीप कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन एवं बचाव विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
जिला अधिकारियों ने पहले ही तिरुचि जिले में 27 संवेदनशील स्थानों पर कर्मियों को तैनात कर दिया है। हर घंटे बाढ़ की जानकारी उनके साथ साझा की जाती है।
जिला अधिकारियों ने कहा कि 300 से अधिक लोगों को निकाला गया है और उन्हें श्रीरंगम, मनाचनाल्लूर और लालगुडी में शिविरों में भेजा गया है। साथ ही बताया कि जल्द ही 159 नए आश्रय स्थल बनाए जाएंगे। करूर के जिला कलेक्टर प्रभु शंकर ने कहा  कि 150 से अधिक परिवारों को सुरक्षित राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

अन्य ख़बरें

‘दुनिया के 50 प्रतिशत रियल-टाइम डिजिटल भुगतान यूपीआई से हो रहे हैं’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

Newsdesk

दुनिया की जीडीपी में ब्रिक्स देशों का 40 प्रतिशत योगदान, पुतिन ने दिल्ली से दिखाई वर्ल्ड को ताकत

Newsdesk

पीएम मोदी के प्रयासों से मजबूत हो रहा ब्रिक्स, ईरानी राष्ट्रपति ने की भारत की सराहना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading