23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कश्मीरी पंडित राहुल भट के हत्यारे को सुरक्षा बलों ने बडगाम में घेरा

श्रीनगर 10 Aug. (Rns): सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम में कथित तौर पर कश्मीरी पंडित राहुल भट तथा महिला कलाकार अमरीन भट के हत्यारे सहित लश्कर-ए-तैयबा के साया समूह के तीन आतंकवादियों को घेर लिया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि सुरक्षा बलों से घेरे में फंसे आतंकवादियों में से एक लतीफ राथर है, जिस पर कश्मीरी पंडित राहुल भट और महिला कलाकार अमरीन भट सहित कई नागरिकों की हत्याओं के आरोप हैं।

मुठभेड़ बुधवार तड़के बडगाम के वाटरहेल इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान शुरू हुई। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार को उद्धृत करते हुए पुलिस ने ट्वीट किया, “आतंकवादी लतीफ राथर सहित आतंकी संगठन लश्कर (टीआरएफ) के तीन आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। आतंकवादी लतीफ राहुल भट और अमरीन भट सहित कई नागरिक हत्याओं में शामिल रहा है।”

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading