November 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कांग्रेस विधायक के दामाद की बेकाबू SUV ने ऑटो व बाइक में मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

अहमदाबाद 12 Aug. (Rns) : गुजरात के आणंद जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां सोजित्रा तहसील के डाली गांव के पास कार, ऑटो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है, मृतकों में तीन एक ही परिवार के थे। बता दें कि विधायक पुनमभाई माधभाई परमार का दामाद केतन पाढियार कथित तौर पर एसयूवी गाड़ी चला रहा था। आणंद पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। केतन पाढियार पर आईपीसी की धारा 304 लागू कर दी गई है।

 

गौर हो कि कार, ऑटो रिक्शा और बाइक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है जो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग रक्षाबंधन का पर्व मनाकर लौट रहे थे।

 

जिला पुलिस अधीक्षक अजीत राजियान ने कहा कि केतन पाढियार कथित तौर पर एसयूवी चला रहा था। हादसे के बाद वह गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। केतन पाढियार कांग्रेस विधायक पुनमभाई माधभाई परमार का दामाद है।

 

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक जिले के सोजित्रा और बोरियावी गांव के रहने वाले थे। एसपी राजियन ने कहा कि एसयूवी के चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित

Newsdesk

यूजीसी के जातिगत भेदभाव विरोधी नियमों की होगी दोबारा समीक्षा, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा

Newsdesk

उत्तर प्रदेश: हाथरस में मकान के अंदर लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपति की मौत

Newsdesk

Leave a Comment