November 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

आज से लगेगी कोर्बेवैक्स की बूस्टर डोज, 250 रुपए में उपलब्ध होगा टीका

नई दिल्ली 12 Aug. (Rns): आज से कोर्बेवैक्स टीके की बूस्टर खुराक कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध होगी। कोविन एप पर भी निजी व सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर इसकी उपलब्धता दिखने लगेगी।

टीका निर्माता बायोलॉजिकल ई लिमिटेड ने बताया कि टीके की 10 करोड़ खुराकों की आपूर्ति केंद्र सरकार को कर दी गई है। कोर्बेवैक्स को भारत के पहले विषम लैंगिक कोरोना बूस्टर शॉट के रूप में 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को लगाने की मंजूरी मिल गई है। विषम लैंगिक से आशय यह है कि कोर्बेवैक्स की बूस्टर पूर्व में कोविशील्ड व कोवाक्सिन की दोनों खुराक ले चुके लोगों को तीसरी खुराक के रूप में यह दिया जा सकेगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एनअीएजीआई की सिफारिश के बाद कोर्बेवैक्स के आपातकालीन उपयोग को भी मंजूरी दे दी है। निजी केंद्रों पर कोर्बेवैक्स की एक खुराक की कीमत 250 रुपए है।

अन्य ख़बरें

आंध्र प्रदेश सीआईडी ने 15 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले का किया खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर में संपन्न हुई आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक, होसबाले ने दिया शताब्दी वर्ष का लेखा-जोखा

Newsdesk

सेबी ने विदेशी निवेशकों को भारत आए बिना डिजिटल केवाईसी की अनुमति दी

Newsdesk

Leave a Comment